*छठ पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने घाटों का किया निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश*
*साफ-सफाई, प्रकाश, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश*
*जौनपुर।* छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस महकमा तैयारियों में जुट गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी सैमुअल पाल और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के इंतजामों को परखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
डीएम और एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि छठ पर्व के दौरान घाटों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।
इस दौरान एसपी सिटी अनंत चन्द्रशेखर, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: