जब अपनों ने छोड़ा साथ, तब निघासन के युवाओं ने थामा हाथ, इंसानियत की पेश की अनूठी मिसाल

आज तक न्याय/नीरज कश्यप तहसील रिपोर्टर

निघासन, लखीमपुर खीरी।

आज के दौर में जहां कई बार लोग अपनों का साथ छोड़ देते हैं, वहीं निघासन क्षेत्र के कुछ युवाओं ने मानवता और इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।

जानकारी के अनुसार, निघासन क्षेत्र में काफी समय से एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति इधर-उधर घूम रहा था। उसके पैर का पंजा गंभीर रूप से संक्रमित हो गया था। हालत इतनी खराब थी कि घाव में कीड़े पड़ गए थे। वह व्यक्ति दर्द और तकलीफ से जूझ रहा था, लेकिन उसकी सुध लेने वाला कोई नजर नहीं आ रहा था।

जब क्षेत्र के कुछ युवाओं की नजर उस व्यक्ति पर पड़ी तो वे उसकी हालत देखकर भावुक हो गए। उन्होंने उसे बेसहारा छोड़ने के बजाय उसकी मदद करने का फैसला लिया। युवाओं ने आपसी सहयोग से उसे निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया और अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार शुरू कराया।

युवाओं की इस पहल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इंसानियत आज भी जिंदा है। जब अपनों ने साथ छोड़ दिया, तब अनजान युवाओं ने आगे बढ़कर मदद का हाथ थामा।

निघासन के इन युवाओं का यह सराहनीय प्रयास समाज के लिए एक संदेश है कि किसी जरूरतमंद की मदद करना ही सच्ची मानवता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।