देवरिया पुलिस ने दीवाली से पहले लौटाई 268 चेहरों पर मुस्कान, 55 लाख के गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे
देवरिया, 03 नवंबर। दीपावली पर्व से पहले देवरिया पुलिस, मोबाइल रिकवरी टीम एवं एसओजी सर्विलांस की संयुक्त टीम ने जनपद में गुमशुदा हुए 268 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे हैं
"देवरिया पुलिस और मोबाइल रिकवरी टीम एवं एसओजी सर्विलांस के द्वारा जो हमारे जनपद में गुमशुदा मोबाइल हैं, वो बरामद करके अपना ओनर को दे रहे हैं दीवाली पर्व के पहले ताकि वो लोग भी खुश रहें। टोटल मिला के 268 मोबाइल अलग-अलग कंपनियों का अलग-अलग कीमत का बरामद किया गया है, जिसमें से रेडमी का 42, वीवो का 50, ओप्पो का 50, इंफिनिक्स का 6, ऑनर के 1, वनप्लस का 9, सैमसंग का 18, रियलमी का 60, टेक्नो का 12, मोटोरोला का 15 और इंटेक्स कंपनी का 5 मोबाइल शामिल है। इसमें कुल मिला के लगभग 55 लाख से ऊपर कीमत है, सभी मोबाइलों को मिला के और आज जितना लोग आया है, उनको अपना मोबाइल वापस किया जा रहा है। अलग-अलग जनपदों के व्यक्तियों हैं, जिनका मोबाइल इधर जनपद देवरिया से खोया गया, कभी गिरा, कभी गाड़ी में रख के छोड़ दिया, भूल गया, इत्तेफाक से किसी के पास चला गया तो यह सब मोबाइल वही है कि जो हम लोग जनसुरक्षा से वापस किया है।"
पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लोगों ने देवरिया पुलिस की इस सराहनीय पहल की जमकर प्रशंसा की।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: