बीआईटी में टेक युवा महोत्सव का भव्य आयोजन
विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए तकनीकी मॉडल
गोरखपुर आगामी त्योहार धनतेरस, श्री लक्ष्मी-गणेश पूजा व दीपावली को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना कैंट क्षेत्रांतर्गत लक्ष्मी मूर्ति स्थापकों व आयोजकों के साथ गोष्ठी की गई।
इस दौरान आयोजकों से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही आयोजकों को प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी समस्या अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कैंट व अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए तकनीकी मॉडल
Leave a Comment: