अंकों से आगे सर्वांगीण विकास पर जोर: फ्यूचर लीडर्स स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा के बाद अभिभावक-शिक्षक बैठक संपन्न

अब तक न्याय/देव ठाकुर

बिल्सी I नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान फ्यूचर लीडर्स स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा के उपरांत अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का भव्य आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, परीक्षा परिणाम साझा करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर सार्थक चर्चा करना रहा। बैठक के दौरान सभी कक्षाओं के शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ बच्चों के अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम साझा किए और विषयवार प्राप्त अंकों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, अध्ययन संबंधी रुचियों, कमजोर पक्षों तथा भविष्य में सुधार की संभावनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक वी. पी. सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच निरंतर संवाद ही विद्यार्थियों की सफलता का सबसे मजबूत आधार है, क्योंकि शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास करना भी बेहद आवश्यक है। वहीं, प्रबंध निदेशक राहुल कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमता और सीखने की गति अलग-अलग होती है, इसलिए शिक्षकों एवं अभिभावकों को मिलकर बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को पहचानना चाहिए और उन्हें आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित करना चाहिए, जिसके लिए उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में नियमित सहयोग एवं मार्गदर्शन देने का आग्रह किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार सिंह ने इस बैठक को विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन करने तथा उनकी समस्याओं को गहराई से समझने का एक सबसे महत्वपूर्ण माध्यम बताया। इस गरिमामयी बैठक को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा, जिसमें मुख्य रूप से एकेडमिक कोऑर्डिनेटर सोनिया गुप्ता, जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री-प्राइमरी कॉर्डिनेटर अनामिका सिंह सहित कीर्ति गुप्ता, निकिता गुप्ता, रूबी मौर्य, ट्विंकल जैन, सिदरा खान, विशेष चौहान, प्रीति श्रीवास्तव, तैबा फातमा, मोहिनी सिंह, शालिनी शर्मा, साक्षी गुप्ता, पीटीआई विश्वदीपक शर्मा, ताइक्वांडो प्रशिक्षक संचित शर्मा, प्रशांत सिंह, मुनीश शर्मा, रागिनी मिश्रा, प्रिया सैनी, दीक्षा राठौर, काजल राठौर, रश्मि शर्मा, अनम अंसारी, अदिति वार्ष्णेय, श्रुतिकीर्ति, प्रियंका सिंह, शुभी शर्मा, भावना शाक्य, खुशी, हर्ष यादव, कोमल शर्मा, प्रीती माहेश्वरी, सनी शर्मा, आंचल, सृष्टि शर्मा और अंजू आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। संवाद

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।