दीपावली पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया निरीक्षण अभियान स्ट्रीट फूड स्टॉल एवं मिठाई की दुकानों पर की खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच


अनुराग सागर अब तक न्याय


जायस बहादुरपुर चौराहा और आरजीआईपीटी के सामने स्थित स्ट्रीट फूड स्टॉल का किया निरीक्षण साफ-सफाई बनाए रखने के दिए निर्देश
मिठाइयों पर यूज्ड बाई डेट प्रदर्शित न करने पर प्रकाश स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट को जारी किया सुधार नोटिस
अमेठी दीपावली पर्व के दृष्टिगत आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में मंगलवार 03 नवंबर 2026 को सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न स्थानों पर खाद्य प्रतिष्ठानों एवं स्ट्रीट फूड स्टॉल का निरीक्षण किया निरीक्षण अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस०के० चौहान एवं पूजा गुप्ता ने जायस बहादुरपुर चौराहा तथा आरजीआईपीटी के सामने संचालित स्ट्रीट फूड स्टॉल एवं ठेलों का निरीक्षण किया इस दौरान खाद्य तेल सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई साथ ही खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा प्रतिष्ठानों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए इसके उपरांत टीम द्वारा प्रकाश स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया गया यहां खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करने के साथ ही मिठाइयों पर यूज्ड बाई डेट उपयोग की अंतिम तिथि प्रदर्शित न किए जाने सहित अन्य कमियों को संज्ञान में लिया गया इस संबंध में प्रतिष्ठान को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के लिए सुधार नोटिस जारी किया गया सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार शुक्ला ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के दृष्टिगत मिलावट एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य सामग्री की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण एवं जांच की जा रही है उन्होंने बताया कि त्योहार को देखते हुए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि जनपदवासियों को शुद्ध सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।