अब तक न्याय/अनिल कुमार
जिला ब्यूरो चीफ
लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में वांछित और वारंटी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मोहम्मदी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सभी अभियुक्त विभिन्न मामलों में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किए गए। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों में ग्राम शंकरपुर राजा निवासी अमृतलाल पुत्र लाखन सिंह (करीब 28 वर्ष) और संजय पुत्र जसवंत (करीब 36 वर्ष) शामिल हैं। दोनों के खिलाफ वाद संख्या 6879/2023, अपराध संख्या 399/19 तथा धारा 147, 504 और 506 भादवि से संबंधित मामला दर्ज है वहीं, मोहम्मदी कस्बे के पूर्वी लखपेड़ा मोहल्ला निवासी शिवा पुत्र रामू बाल्मीक (करीब 30 वर्ष) को वाद संख्या 7226/2023, एनसीआर संख्या 34/10 तथा धारा 323, 504 और 506 भादवि से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया। कस्बे के रामलीला मोहल्ला निवासी शिवकुमार पुत्र जगदीश (करीब 30 वर्ष) को वाद संख्या 1345/2023 में आबकारी अधिनियम की धारा 60 से संबंधित मामले में पकड़ा गया इसके अलावा ग्राम शाहपुर राजा निवासी रामसनेही पुत्र बालकराम (करीब 52 वर्ष) को वाद संख्या 1247/2023, अपराध संख्या 24/17 तथा आबकारी अधिनियम की धारा 60 से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शिवबहादुर सिंह, उपनिरीक्षक रामचंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील सिंह तथा कांस्टेबल शिवम यादव, नितिन कुमार, अभिषेक और शिवम शर्मा शामिल रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: