सैदलीपुर से जमुनापुर और गोलाघाट पहुंची भव्य कलश यात्रा, राजाबली धाम में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

जगतपुर, रायबरेली। विकासखंड जगतपुर के सैदलीपुर भुलभुलियापुर अड्डा से जमुनापुर और गोलाघाट के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मठाधीश वीरेंद्र बाबा एवं छोटू बाबा के नेतृत्व में निकली इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ हिस्सा लिया।
कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। गोलाघाट पहुंचकर श्रद्धालुओं ने जल भरा और इसके बाद राजाबली धाम पहुंचकर विधि-विधान से भगवान का जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
आयोजन को लेकर क्षेत्रीय लोगों में भी खासा उत्साह रहा। यात्रा में बबलू, दीपक कुमार मौर्य, शेर बहादुर यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, नीरज कुमार यादव, रामबरन यादव, बृजलाल यादव, अशोक कुमार, विकास कुमार, संपूर्णानंद दीक्षित, काजल यादव, अनीता यादव, बैतूल देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।