बहराइच: पदक विजेता महिला मुख्य आरक्षियों को एसपी ने किया सम्मानित

बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में दो महिला मुख्य आरक्षियों को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।

कुशीनगर में आयोजित 74वीं अंतर्जनपदीय पुलिस वॉलीबाल क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 के सेपक टकरा टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने पर महिला मुख्य आरक्षी शशि प्रभा और महिला मुख्य आरक्षी प्रीती गुप्ता को सम्मानित किया गया।

वहीं जनपद नोएडा में आयोजित 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वॉलीबाल क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 के सेपक टकरा टीम इवेंट (रेगू व क्वाड) में 03 कांस्य पदक अर्जित करने पर महिला मुख्य आरक्षी शशि प्रभा को ट्रॉफी व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एसपी ने दोनों महिला पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।