विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक ने संजय राय को किया राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त

अर्जुन रौतेला आगरा। विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक महंत मुकेशनाथ महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोई कमजोरी नहीं है, उन पर गोरक्षपीठ का पूरा आशीर्वाद है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए समर्पित मुख्यमंत्री बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।
दो दिवसीय आगरा प्रवास के दौरान तीन नवंबर को महंत मुकेशनाथ महाराज ने देहली गेट स्थित बाबू गुलाब राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पुलिस लाइन के निकट भारद्वाज गौशाला पहुंचकर गौवंश की सेवा की। इस दौरान उन्होंने गौवंश की दुर्दशा के मुद्दे पर भी खुलकर अपनी बात रखी और गौसेवा के प्रति संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
इसके बाद होटल चौखो जीमण में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। देहली गेट स्थित व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक गौरव राय के आवास पर भी उनका स्वागत किया गया। संगठन के दर्जनों सदस्यों ने फूल-मालाओं से महाराज का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर महंत मुकेशनाथ महाराज ने युवाओं को देश का कर्णधार बताते हुए कहा कि युवा भारतीय संस्कृति और संस्कारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक एवं वैज्ञानिक सोच के साथ योगदान दें। विभिन्न जिलों से पहुंचे विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त होने पर गौरव राय की व्यवस्थाओं और अतिथियों के स्वागत-सत्कार की सराहना करते हुए व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रमेश चन्द, महानगर अध्यक्ष श्याम भदौरिया, नागेश्वर मिश्रा, अवदेश गुप्ता, सुभाष पाण्डेय, सौरभ, प्रदीप, प्रियंका शर्मा, पंकज गुप्ता आदि ने गौरव राय को बधाई देते हुए कहा कि सनातन एवं हिन्दू धर्म के लिए संजय राय समर्पित होकर काम करेंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।