विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए तकनीकी मॉडल


गीडा, गोरखपुर बुद्धा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, गीडा में आज टेक युवा महोत्सव का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मक प्रतिभा और नवाचार क्षमता का परिचय देते हुए इनोवेटिव मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल कुमार (आईएएस) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार की भावना और उद्यमशीलता को बढ़ावा देते हैं।
महोत्सव में प्रस्तुत मॉडलों का मूल्यांकन विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए विषय विशेषज्ञों व बुद्धा ग्रुप के शिक्षकों की संयुक्त टीम ने किया। निर्णायक मंडल ने मॉडल की उपयोगिता, नवीनता, तकनीकी पक्ष और समाज के लिए प्रासंगिकता के आधार पर मूल्यांकन किया।समापन सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. आलोक मिश्रा (आईएएस), संयुक्त सचिव, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार रहे। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को अपने विचारों को उपयोगी तकनीकी आविष्कारों में बदलने के लिए हर संभव सहयोग और मंच देता रहेगा। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार, प्रमाण-पत्र व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
संस्थान के सचिव डॉ. रजत अग्रवाल ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के वैज्ञानिक, उद्यमी और राष्ट्र निर्माता हैं। उनकी कल्पनाशीलता को सही दिशा और प्रोत्साहन मिलना जरूरी है।
इस अवसर पर निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल, महानिदेशक प्रो. गोविन्द पाण्डेय, सीटीओ विजय श्रीवास्तव सहित सभी निदेशकगण, शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।