डीएम के औचक निरीक्षण से शिक्षा विभाग में हड़कंप, पिपरहिया में पांच शिक्षक मिले नदारद
देवरिया, 03 नवंबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी मंगलवार को एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने विकास खंड तरकुलवा के प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी।
डीएम ने सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय कमधेनवा, रामपुर गढ़, पिपरहिया और मुंडेरा रामनाथ का बारी-बारी से निरीक्षण किया। कक्षाओं में पहुंचकर उन्होंने बच्चों से संवाद किया, उनकी उपस्थिति, पठन-पाठन के स्तर और मिड-डे-मील की गुणवत्ता का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय पिपरहिया की स्थिति देखकर डीएम सख्त हो गए। वहां तीन शिक्षामित्र और दो सहायक अध्यापक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। मौके पर मौजूद रजिस्टर में भी गड़बड़ी मिली। डीएम ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए अनुपस्थित सभी पांचों शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब करने और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया।
डीएम ने कहा कि शिक्षकों की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि निपुण भारत मिशन के तहत निपुण तालिका और संदर्शिका के अनुरूप ही शिक्षण कार्य कराया जाए, ताकि जनपद के सभी बच्चे जल्द से जल्द निपुण लक्ष्य हासिल कर सकें। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई और शौचालयों की समुचित व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: