भीम आर्मी कार्यालय पर कार्यकर्ता सम्मेलन
सुनील भारतीय बने सहजनवा विधानसभा अध्यक्ष
सहजनवा, गोरखपुर। विधानसभा सहजनवा के भीटी रावत जोगियाकोल चौराहे स्थित भीम आर्मी कार्यालय पर शनिवार को भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य मंडल प्रभारी रवि प्रताप और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष शशिभूषण शाखा मौजूद रहे। इसके अलावा एडवोकेट विनय कुमार गौतम, गृहीम चंद, सिद्धांत रॉकी, एडवोकेट यशवंत भारतीय, देवेंद्र वर्मा, राजू यादव, अमित भारती, सुरेश, राजनाथ राव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर मुख्य अतिथि द्वारा सुनील भारतीय को उनके संघर्षों को देखते हुए सहजनवा विधानसभा का विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया।इस अवसर पर भगत पासवान, विक्रम चौहान, रोस्तम अली, इंद्रजीत गौड़, आजाद साहनी, राजमणि कन्नौजिया, जय हिंद, जोगिंदर, अभिषेक, इंद्रजीत कुमार, सचिन कुमार, अनिल कुमार, संजीव कुमार, ऋतुराज सहित बड़ी संख्या में नौजवान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: