सैनिक स्कूल अमेठी में राष्ट्रीय एकता दिवस पर विकास भी विरासत भी कार्यक्रम का आयोजन
अनुराग सागर अब तक न्याय
अमेठी भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर 2026 को सैनिक स्कूल अमेठी में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा विकास भी विरासत भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल सतवीर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति तथा प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल भरत पाटनी के सहयोग से किया गया कार्यक्रम का संचालन सीटीओ मुन्ना कुमार शर्मा एवं हवलदार नीलेश जाधव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखने की शपथ ग्रहण की इसके अतिरिक्त कैडेट्स ने हिंदी एवं अंग्रेजी भाषाओं में प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान उनकी दूरदर्शिता तथा देशी रियासतों के एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित किया कार्यक्रम के अंतिम चरण में कैडेट्स को राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन तथा योगदान से संबंधित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई इसके माध्यम से कैडेट्स को राष्ट्रीय एकता अखंडता आपसी सद्भाव एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को आत्मसात करने का संदेश दिया गया इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा कैडेट्स में राष्ट्रीय एकता सामाजिक समरसता देशभक्ति एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध की भावना को सुदृढ़ करना था कार्यक्रम ने कैडेट्स को यह संदेश दिया कि देश की प्रगति के लिए आधुनिक विकास के साथ साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत परंपराओं एवं राष्ट्रीय एकता को सुरक्षित रखना भी अत्यंत आवश्यक है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: