तेजप्रताप शाही बने प्रभारी प्रधानाचार्य, मिली बधाई


शैक्षिक अभियान जिज्ञासा के पदाधिकारियों सहित गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं
अब तक न्याय/रूद्रपुर तहसील प्रभारी शेख़ अंसार अहमद
रुद्रपुर (देवरिया)। श्री हनुमान विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बरांव में तेज प्रताप शाही को प्रभारी प्रधानाचार्य का दायित्व सौंपे जाने पर शैक्षिक अभियान जिज्ञासा के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर लोगों ने विश्वास जताया कि तेज प्रताप शाही के कुशल नेतृत्व, समृद्ध अनुभव एवं मार्गदर्शन में विद्यालय शैक्षिक, सांस्कृतिक और अनुशासनात्मक गतिविधियों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
                     प्रभारी प्रधानाचार्य तेजप्रताप शाही ने कहा कि विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देना उनका उद्देश्य होगा। सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं प्रबंध समिति के सहयोग से विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। शैक्षिक अभियान जिज्ञासा के अध्यक्ष डॉ. रविकांत मणि त्रिपाठी, संस्थापक अध्यक्ष प्रो. रामप्रसाद तिवारी, राणाप्रताप सिंह, राजेंद्र पाठक, धीरेन्द्र मणि, डॉ. पूनम मणि त्रिपाठी, बृजेश सिंह, अभिषेक तिवारी, मंगेश गुप्ता, राहुल शर्मा, आलोक पाण्डेय, संजय कुमार यादव, अमित प्रताप सिंह, आशुतोष शर्मा, तारकेश्वर विश्वकर्मा, रामेश्वर विश्वकर्मा, सोनू तिवारी, रामभगत शर्मा, बबलू जायसवाल सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके सफल एवं उपलब्धिपूर्ण कार्यकाल की कामना की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।