शैक्षिक अभियान जिज्ञासा के पदाधिकारियों सहित गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं
तेजप्रताप शाही बने प्रभारी प्रधानाचार्य, मिली बधाई
अब तक न्याय/ रमेश सिंह
रुपईडीहा बहराइच l लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के वाहिनी मुख्यालय एवं सभी सीमा चौकियों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कैलाश चंद रमोला, कमांडेंट, 59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के दिशा-निर्देशन में आयोजित इन कार्यक्रमों के अंतर्गत सर्वप्रथम बल कर्मियों द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ ग्रहण की गई। इसके अतिरिक्त बाइक रैली, साइकिल रैली एवं वॉकाथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, बल कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान एवं उनके आदर्शों को स्मरण करना था।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी सद्भाव बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
तेजप्रताप शाही बने प्रभारी प्रधानाचार्य, मिली बधाई
Leave a Comment: