पथरदेवा में आयोजित समारोह में 170 हिंदू और 11 मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न, कृषि मंत्री ने दिया नवदंपतियों को आशीर्वाद


समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, पथरदेवा के प्रांगण में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 181 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें 170 हिंदू एवं 11 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।
      कार्यक्रम में तरकुलवा ब्लॉक प्रमुख राम आशीष गुप्ता, नगर पंचायत तरकुलवा के अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, भाजपा नेता प्रभात सिंह, रणधीर सिंह गोलू, दिनेश प्रसाद, संजय सिंह, रामायन साहनी, ग्राम प्रधान रविंद्र खरवार, उषा यादव, रमाशंकर कुशवाहा, राम आशीष प्रसाद, राजू भारती, जीवन पति त्रिपाठी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी, कुशीनगर रमाशंकर यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
        मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सभी वर्गों के ऐसे गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए सहायता प्रदान की जाती है, जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर कुल एक लाख रुपये व्यय किए जाते हैं। इसमें विवाहित कन्या के बैंक खाते में 64 हजार रुपये की धनराशि अंतरित की जाती है, जबकि 21 हजार रुपये की गृहस्थी की सामग्री प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त 15 हजार रुपये समारोह के आयोजन पर व्यय किए जाते हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।