लखीमपुर खीरी 30 अक्टूबर। जनपद खीरी में रविवार को उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता


*खीरी में पहले दिन सभी 25 परीक्षा केंद्रों पर हुई नकलविहीन, शुचितापूर्वक, शान्तिपूर्ण पीईटी परीक्षा*

*डीएम ने भ्रमणशील रहकर देखे परीक्षा केंद्र, दिए निर्देश, 14125 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा*

*सेक्टर मजिस्ट्रेट रहे भ्रमणशील, केंद्रों पर मुस्तैद दिखे स्टेटिक मजिस्ट्रेट*

लखीमपुर खीरी 30 अक्टूबर। जनपद खीरी में रविवार को उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 के दो पालियों में 25 परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन, शुचितापूर्वक, शान्तिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई। शनिवार को दोनों पालियों में 

14125 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 6035 ने परीक्षा छोड़ी।

*डीएम रहे फील्ड में सक्रिय*

परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए डीएम अंजनी कुमार सिंह स्वयं सुबह से ही सक्रिय रहे। डीएम ने सीबी सिंह गौढ़ सहित कई परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों से नामांकित व उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या जानी और कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा नियमों का शत-प्रतिशत पालन कराने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने को कहा।

नोडल अधिकारी/एडीएम (न्यायिक) बृजपाल सिंह ने बताया कि पहली पाली में 10,800 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 6982 उपस्थित हुए, जबकि 3098 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 10,800 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 7143 उपस्थित और 2937 अनुपस्थित रहे।

*अफसरों ने रखा पैनी नजर*

डीएम अंजनी कुमार सिंह के साथ ही एडीएम-एएसपी, एसडीएम-सीओ, डीआईओएस, सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी लगातार भ्रमणशील रहे। एडीएम ने दिनभर परीक्षा केंद्रों का सघन भ्रमण किया और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को सतर्क रहते हुए परीक्षा सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। विपिन अवस्थी संवाददाता लखीमपुर खीरी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।