बस्ती बादलों की आड में छिपे सूर्यदेव, करवा चौथ पर चांद के दीदार की
बस्ती बादलों की आड में छिपे सूर्यदेव, करवा चौथ पर चांद के दीदार की
बस्ती *उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026
*प्रेस नोट*
*जनपद बस्ती।*पवन कुमार श्रीवास्तव
*दिनांक 30.10.2026*
बस्ती *उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 का जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा निरीक्षण किया गया एवं दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश-*
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 को नकल-विहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी बस्ती श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह द्वारा आज दिनाँक 30.10.2026 को चल रहे प्रथम पाली के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित की जा रही है, और कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जिलाधिकारी बस्ती द्वारा केंद्रों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, और बैठने की उचित व्यवस्था की जांच की । सभी केंद्रों पर UPSSSC की गाइडलाइंस का पालन करने के निर्देश दिए गए। अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, घड़ी, या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है। केवल प्रवेश पत्र और लेखन सामग्री की अनुमति दी गई है। जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा सभी केंद्र व्यवस्थापकों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे UPSSSC द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा आश्वासन दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा दो पालियों (सुबह और दोपहर) में आयोजित की जा रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
बस्ती बादलों की आड में छिपे सूर्यदेव, करवा चौथ पर चांद के दीदार की
बस्ती, दुबौलिया, सोनहा, रुधौली, थाना हरैया की मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में जाकर छात्राओं/
बस्ती द्वारा पुलिस लाइन बस्ती में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की रख-रखाव हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश देने के उपरांत अदर्ली रूम किया गया ।*
Leave a Comment: