*प्रेस नोट*
*जनपद बस्ती* पवन कुमार श्रीवास्तव
*दिनांक 30-10-2026*
*पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा पुलिस लाइन बस्ती में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की रख-रखाव हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश देने के उपरांत अदर्ली रूम किया गया ।*
पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह द्वारा आज दिनांक 30.10.2026 को पुलिस लाइन बस्ती में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा परेड की सलामी लेने के पश्चात परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक किया गया तथा सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी धारण करने एवं जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया। परेड के दौरान पुलिस कर्मियों को शस्त्रों के हैंडलिंग व संचालन के संबंध में शस्त्र प्रशिक्षण भी कराया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा शस्त्रागार, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, पुलिस अस्पताल, परिवहन शाखा, कैंटीन, भोजनालय, बैरकों, यातायात कार्यालय, डायल 112 कार्यालय आदि का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया एवं मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई व अभिलेखों के समुचित रख-रखाव हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के उपरांत अर्दली रूम किया गया। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री मानसी दहिया, प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, पीआरओ पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: