मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्तावित ‘जन महाभियोग’ कार्यक्रम अब कल आयोजित किया जाएगा. दिल्ली में शुक्रवार को इंडिया ब्लॉक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कार्यक्रम टालने की घोषणा की. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम कल पहले से तय समय पर आयोजित किया जाएगा.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कार्यक्रम टालने की वजह भी बताई. उन्होंने कहा, ‘आम सहमति से, हमने आज का प्रोग्राम बारिश की वजह से कल उसी समय के लिए टालने का फैसला किया है. हमें लगा कि सीनियर लोगों के लिए बारिश में बैठना ठीक नहीं होगा, और हम कल भी ठीक वैसा ही प्रोग्राम करेंगे.’ राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह पर लोगों को दिल्ली आने से रोकने की कोशिश का भी आरोप लगाया है.
अमित शाह लोगों को दिल्ली आने से रोक रहे हैं’
कांग्रेस समेत पूरी विपक्ष चुनाव आयोग पर लोगों को वोट के अधिकार से वंचित करने का आरोप लगा रही है. इसी को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कल दिल्ली में ‘जन महाभियोग’ कार्यक्रम और इसके अगले दिन यानी 1 नवंबर को रामलीला मैदान में बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है. राहुल गांधी ने इस दौरान दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली पर भी बात की.
उन्होंने कहा कि अगले दिन, हमारा रामलीला मैदान तक मार्च है. सारा विपक्ष, हर कोई इसमें आना चाहता है, लेकिन गृह मंत्री (अमित शाह) लोगों को दिल्ली में आने से रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. यह पक्का करने की कोशिश कर रहे हैं कि हमारी पार्टी के सदस्य, आम लोग जो UP, बिहार, MP, राजस्थान, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब से आना चाहते हैं, उन्हें रोका जाए. वे अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं.’
अब देखिए रामलीला ग्राउंड में क्या होता है- राहुल
राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘अब आप देखिए रामलीला ग्राउंड में क्या होता है. आप देखिए कितने लोग आते हैं, और आप देखना है कि वे कितने लोगों को रोकते हैं. इससे आप समझ जाएंगे कि इस देश में क्या हो रहा है?. लोगों में बहुत गुस्सा और बहुत इमोशनल दर्द है, क्योंकि लाखों लोगों को वोट देने के अधिकार से वंचित किया जा रहा है.’ उन्होंने कहा कि कुछ चुनिंदा लोगों के मदद के लिए वोट चुराया जा रहा है.
साथ ही राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि मैंने पहले भी कहा था कि यह अगल-अलग आंदोलन नहीं है, यह सब एक प्रोटेस्ट है. पूरा विपक्ष यहां खड़ा है. जो कोई भी प्रोटेस्ट करना चाहता है, कोई भी व्यक्ति, यहां आ सकता है. हम सब एक साथ खड़े हैं क्योंकि हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं. हम भारत के विचार की रक्षा कर रहे हैं. हम वोट की रक्षा कर रहे हैं, जो सभी भारतीयों की अभिव्यक्ति है.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: