जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश को किया दरकिनार और पूर्ण रूप से बंद मिले विद्यालय


शैक्षणिक अवकाश के दिन उच्च प्राथमिक विद्यालय बाबा पुरवा में लटका मिला ताला

शिवपुर ब्लॉक के मोगहरिया गांव में विद्यालय बंद मिलने से विभागीय निर्देशों के अनुपालन पर उठे सवाल

बहराइच। जनपद बहराइच के विकासखंड शिवपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मोगहरिया के बाबा पुरवा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को पूरी तरह ताला लटका नजर आया। शासन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार 30 अक्टूबर 2026 को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत एक दिवसीय शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया था।

हालांकि, आदेश में स्पष्ट किया गया था कि शैक्षणिक अवकाश के दौरान शिक्षकों को विभागीय कार्यों का संपादन करना होगा। इसके बावजूद मौके पर विद्यालय पूरी तरह बंद मिला।

विद्यालय परिसर में किसी शिक्षक की मौजूदगी नजर नहीं आई। ऐसे में विभागीय निर्देशों के अनुपालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

गौरतलब है कि शैक्षणिक अवकाश का आशय केवल विद्यार्थियों को छुट्टी प्रदान करना था, जबकि शिक्षकों को विभागीय दायित्वों का निर्वहन करना अपेक्षित था।

अब देखना यह होगा कि संबंधित शिक्षा विभाग इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराता है और विद्यालय बंद मिलने के कारणों की पड़ताल करता है या नहीं।

अब तक टीवी न्यूज चैनल से अदहम खान की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।