छिनैती/चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से छिनैती की 01 अदद नाक की कील पीली धातु व चोरी की 2,750/- रुपये नकद बरामद
प्रेस नोट थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर दिनांक 30.10.2026
कुशीनगर। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी चेतावनी के मद्देनजर कुशीनगर जिले में 30 अक्टूबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
कुशीनगर। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी चेतावनी के मद्देनजर कुशीनगर जिले में 30 अक्टूबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक, कुशीनगर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग की ओर से अत्यधिक वर्षा एवं वज्रपात की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के दायरे में जिले के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं अन्य बोर्डों से संबद्ध माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।
प्रशासन ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
प्रशासन की अपील: मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लें और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
प्रेस नोट थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर दिनांक 30.10.2026
पूरब दिशा से आई गोली से घायल, छत पर मिला कारतूस, पुलिस कर रही जांच
Leave a Comment: