PET-2026 परीक्षा को लेकर डीएम ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
बृजेश मिश्रा ब्यूरो चीफ सीतापुर।
सीतापुर, 30 अक्टूबर 2026 (सू0वि0)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने शुक्रवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कमलापुर क्षेत्र स्थित आर.बी.एस.बी. सिंह इंटर कॉलेज तथा थाना सिधौली क्षेत्रांतर्गत स्थित श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, सीतापुर पहुंचकर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए शुद्ध पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करें, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उल्लेखनीय है कि PET-2026 परीक्षा निर्धारित तिथि पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली का समय अपराह्न 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
बृजेश मिश्रा
ब्यूरो चीफ सीतापुर।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: