करवा चौथ पर छत पर पूजा कर रही महिला को लगी गोली, नाक में घुसा छर्रा
पूरब दिशा से आई गोली से घायल, छत पर मिला कारतूस, पुलिस कर रही जांच
प्रेस नोट थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर दिनांक 30.10.2026
छिनैती/चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से छिनैती की 01 अदद नाक की कील पीली धातु व चोरी की 2,750/- रुपये नकद बरामद
अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक बेलघाट के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 278/2026 धारा 304(2) व मु0अ0सं0 257/2026 धारा 305(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त लक्ष्मीनरायण उर्फ छोटू उर्फ बत्तन पुत्र नंदलाल निवासी ग्राम नरगड़ा जंगा सिंह थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से छिनैती की 01 अदद नाक की कील पीली धातु व चोरी की 2,750/- रुपये नकद बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 278/2026 में धारा 317(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 257/2026 में धारा 331(4), 61(2),317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 26.10.2026 को वादिनी सड़क किनारे खड़ी थीं, तभी मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति उनकी नाक की कील झपटकर लेकर फरार हो गये तथा दिनांक 24.09.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर से सोने-चांदी के आभूषण तथा ₹2 लाख नकद चोरी हो गए । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर उपरोक्त मुकदमे पंजीकृत किये गये ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम,पता व आपराधिक इतिहास-
लक्ष्मीनरायण उर्फ छोटू उर्फ बत्तन पुत्र नंदलाल निवासी ग्राम नरगड़ा जंगा सिंह थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 257/2026 धारा 305(1),331(4),61(2),317(2) बीएनएस थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 04/2026 धारा 305,331(4) बीएनएस थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर
3. मु0अ0सं0 278/2026 धारा 304(2),317(2) बीएनएस थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर
4. मु0अ0सं0 580/2025 धारा 4/9/25 आर्म्स एक्ट थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर
5. मु0अ0सं0 334/2023धारा 380, 411, 457 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना राजेसुल्तानपुर अम्बेडकरनगर
6. मु0अ0सं0 133/2025धारा 380, 411, 457 भादवि थाना राजेसुल्तानपुर अम्बेडकरनगर
7. मु0अ0सं0 514/2024 धारा 305, 317(2) बीएनएस थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर ।
8. मु0अ0सं0 516/2024 धारा 305, 317(2), 331(4) बीएनएस थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर ।
9. मु0अ0सं0 545/2024 धारा 305, 317(2), 331(4) बीएनएस थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर ।
10. मु0अ0सं0 549/2024 धारा 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर ।
11. मु0अ0सं0 567/2025 धारा 2(b)(i), 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर ।
12. मु0अ0सं0 202/2025 धारा 305,317(2),331(4) बीएनएस थाना शेरगढ़ जनपद मथुरा ।
13. मु0अ0सं0 208/2025 धारा 4/9/25 आर्म्स एक्ट थाना शेरगढ़ जनपद मथुरा ।
बरामदगी-
2,750/- रुपये नकद व 01 अदद नाक की कील पीली धातु
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 विनय कुमार थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर।
2. उ0नि0 विनय कुमार पाण्डेय थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर।
3. हे0का0 गरीब राम थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर।
4. का0 साहबलाल, थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पूरब दिशा से आई गोली से घायल, छत पर मिला कारतूस, पुलिस कर रही जांच
Leave a Comment: