भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं. उन्हें तीन आधिकारिक विदाई समारोह दिए जा चुके हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 26 अक्टूबर को विदाई दी.


भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह को रिटायरमेंट से पहले अब तक तीन आधिकारिक विदाई समारोह दिए जा चुके हैं. इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से दी गई विदाई भी शामिल है. अब उनके रिटायरमेंट के दिन कल यानी 31 अक्टूबर को अंतिम विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा.

 

अधिकारियों के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 26 अक्टूबर को एयर चीफ मार्शल एपी सिंह को विदाई दी थी. इसके बाद 27 अक्टूबर को वरिष्ठ वायुसेना कमांडरों ने उनके सम्मान में डिनर आयोजित किया. वहीं, 28 अक्टूबर को एयर हेडक्वार्टर की ओर से सुब्रतो पार्क स्थित एयर फोर्स ऑडिटोरियम में विदाई समारोह हुआ.

रिटायर्ड ऑफिसर सैन्य विमान उड़ाने के लिए लेते हैं परमिशन?

विदाई कार्यक्रमों के तहत एपी सिंह को अपने पहले फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर विंग कमांडर वीएस कोचर के साथ विमान में उड़ान भरने की विशेष अनुमति भी दी गई. कोचर लंबे समय पहले वायुसेना से रिटायर हो चुके हैं. किसी रिटायर्ड या सिविलियन व्यक्ति को सैन्य विमान में उड़ान की अनुमति देने के लिए रक्षा मंत्रालय से विशेष मंजूरी जरूरी होती है.

 

अब 31 अक्टूबर को एयर फोर्स स्टेशन, नई दिल्ली में उन्हें सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गोल्फिंग आउट कार्यक्रम अनौपचारिक विदाई थी, जबकि आधिकारिक विदाई के तीन समारोह पहले ही आयोजित किए जा चुके हैं. करीब 25 महीने तक वायुसेना प्रमुख की जिम्मेदारी संभालने के बाद एयर चीफ मार्शल एपी सिंह रिटायर होंगे. उनकी जगह एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख का पद संभालेंगे.

एयर चीफ मार्शल को किस खेल से है लगाव?

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह 25 महीने का कार्यकाल पूरा कर कल 31 रिटायर हो रहे हैं. उनकी विदाई को लेकर कुछ लोगों ने अफवाह उड़ाई कि वायुसेना का गोल्फ कोर्स सरकार द्वारा वापस ले लिए जाने के कारण उन्हें पारंपरिक ‘गोल्फिंग आउट’ विदाई नहीं दी जा रही है. इस पर सेना के अधिकारियों ने साफ किया कि यह बात पूरी तरह गलत हैं. दरअसल एयर चीफ मार्शल को गोल्फ नहीं बल्कि स्क्वैश खेल से बेहद लगाव है, इसलिए उनकी पसंद के अनुसार वायुसेना में उनके लिए पहले ही तीन शानदार आधिकारिक विदाई कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।