मथुरा मांट टोल प्रबंधन ने पेश की ईमानदारी की मिसाल गलती से ऑनलाइन भुगतान हुए 26 हजार रुपये लौटाकर मांट टोल प्रबंधन ने पेश की ईमानदारी की मिसाल


मथुरा मांट टोल प्रबंधन ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

गलती से ऑनलाइन भुगतान हुए 26 हजार रुपये लौटाकर मांट टोल प्रबंधन ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

यात्री को डिमांड ड्राफ्ट के जरिए वापस की रकम, जीएम आनंद बृजराज सिंह बोले— यात्रियों के एक-एक पैसे की सुरक्षा हमारी नैतिक जिम्मेदारी

सुरीर यमुना एक्सप्रेस-वे के मांट टोल प्रबंधन ने ईमानदारी और पारदर्शिता की मिसाल पेश करते हुए गलती से ऑनलाइन भुगतान किए गए 26 हजार रुपये यात्री को वापस लौटा दिए। टोल प्रबंधन की इस पहल से यात्रियों के प्रति उसकी जिम्मेदारी और जवाबदेह कार्यप्रणाली सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पटेल नगर निवासी राहुल शर्मा यमुना एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे थे। इस दौरान टोल भुगतान करते समय उनसे गलती से 26 हजार रुपये का ऑनलाइन भुगतान हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर टोल प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए धनराशि वापस करने की प्रक्रिया शुरू की।

शुक्रवार दोपहर मांट टोल प्लाजा पर असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एजीएम) भरत सिंह राठौड़ ने नियमानुसार 26 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट तैयार कराकर राहुल शर्मा को सौंप दिया। अपनी पूरी राशि वापस मिलने पर यात्री ने टोल प्रबंधन की कार्यशैली, ईमानदारी और तत्परता की सराहना की।

यात्रियों का भरोसा हमारी सबसे बड़ी पूंजी

यमुना एक्सप्रेस-वे के एचओडी एवं जनरल मैनेजर आनंद बृजराज सिंह ने कहा कि यात्रियों का भरोसा और उनकी संतुष्टि प्रबंधन की सबसे बड़ी पूंजी है। पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा इंफ्रा एंड डेवलपर्स लिमिटेड के प्रबंधन के तहत यात्रियों के एक-एक पैसे की सुरक्षा सुनिश्चित करना और गलती से हुए भुगतान को वापस करना नैतिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि टोल प्रबंधन यात्रियों की समस्याओं के त्वरित एवं सुगम समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रकार के प्रयासों से यात्रियों का विश्वास मजबूत होता है और यमुना एक्सप्रेस-वे की विश्वसनीयता भी बढ़ती है। टोल प्रबंधन की इस पहल की सराहना की जा रही है। पत्रकार सोनू पाठक 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।