देवरिया, 31 अक्टूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर देवरिया पुलिस लाइन सहित जनपद के समस्त थानों एवं पुलिस कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अधिकारियों/कर्मचारियों को "राष्ट्रीय एकता" की शपथ दिलाई गई। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देशवासियों के बीच इस भावना का प्रसार करने का संकल्प लिया। साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने और कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया ने सभी को सरदार पटेल जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रसेवा, सामाजिक सद्भाव एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति समर्पित रहने की भावना पर बल दिया। देवरिया पुलिस द्वारा जनसेवा एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प दोहराया गया।
इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों एवं पुलिस कार्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। संबंधित प्रभारियों द्वारा पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: