टीएमसी विधायक कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमले का आरोप लगा है. उन्होंने पिस्टल और रॉड से हमला किए जाने की बात कही. अभिषेक बनर्जी ने घटना का विरोध किया है.


  • पश्चिम बंगाल में टीएमसी विधायक कुणाल घोष पर हमला हुआ है. विधायक ने आरोप लगाया है कि उनपर पिस्टल और रॉड से हमला हुआ है. विधायक पर हुए हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का भी बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि18 घंटे के अंदर यह दूसरी बार है, जब बेलीघाटा से विधायक कुणाल घोष को निशाना बनाया गया है. उन्होंने कहा कि जब विधायक का यह हाल है तो आम जनता का क्या होगा. इससे पहले 26 सितंबर को भी कुणाल घोष की कार पर हमला हुआ था. वह हुगली के उत्तरपाड़ा से होते हुए श्रीरामपुर में ममता बनर्जी की सभा में शामिल होने जा रहे थे. इस दौरान उनकी कार को कथित तौर पर भीड़ ने घेर लिया था. कार पर अंडे और पत्थर फेंके गए थे और शीशे तोड़े गए थे. घटना के बाद कुणाल घोष ने पुलिस की मौजूदगी पर भी सवाल उठाए थे.
  •  
  • अब दूसरी घटना के बाद टीएमसी सांसद और पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी ने हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा कि 18 घंटे से भी कम समय में कुणाल घोष पर दूसरी बार हमला हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि हथियारबंद लोगों ने एक चुने हुए जनप्रतिनिधि को निशाना बनाया और इसलिए परेशान किया क्योंकि उन्होंने पार्टी बदलने से इनकार कर दिया. उन्होंने आगे कहा कि जब जनता द्वारा चुने प्रतिनिधि की सुरक्षा की ये स्थिति है तो आम आदमी की सुरक्षा की कल्पना ही नहीं की जा सकती है.
  • राज्यपाल से दखल देने की मांग
  • अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि से मामले में तुरंत दखल देने की अपील की. उन्होंने कहा कि राज्यपाल को पश्चिम बंगाल पुलिस के डीजी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर से बात करनी चाहिए. अभिषेक ने कहा कि हमले के लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति की पहचान कर उसे कानून के तहत सजा मिलनी चाहिए और हिंसा व डराने-धमकाने का यह सिलसिला रुकना चाहिए.
  •  
  • अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर भी सवाल उठाया. उन्होंने पूछा कि अगर बीजेपी को लगता है कि उसने पश्चिम बंगाल में जनता के जनादेश से जीत हासिल की है, तो फिर उन नेताओं को डराने की कोशिश क्यों की जा रही है जो पाला बदलने से इनकार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों को शांति, सुरक्षा और कानून का राज चाहिए और लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा की कोई जगह नहीं है.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।