जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा का किया स्थलीय निरीक्षण, मरीजों से जाना हाल-चाल।
जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश एवं जलस्तर बढ़ने की स्थिति के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से वार्ता कर उनका हाल-चाल जाना तथा चिकित्सकों एवं स्टाफ नर्स से अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को निरंतर अस्पताल में उपस्थित रहकर मरीजों की चिकित्सा एवं देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी महोदय ने उप जिलाधिकारी महोदय को निर्देश दिए कि लगातार बारिश एवं आवागमन प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए खाने-पीने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों एवं उनके तीमारदारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। संबंधित खंड विकास अधिकारी को जलभराव एवं जल निकासी की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय ने मुख्य चौराहे का भी निरीक्षण कर बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।