अब तक न्याय


अब तक न्याय 

अमेठी में संग्रामपुर विकासखंड के ठेंगहा हनुमान मंदिर बाजार की हाई मास्ट लाइट कई महीनों से खराब है शाम होते ही बाजार अंधेरे में डूब जाता है जिससे दुकानदारों ग्रामीणों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है यह लाइट पूर्व विधायिका महारानी गरिमा सिंह ने लगवाई थी जो कुछ साल बाद खराब हो गई ग्रामीणों ने वीडियो आकांक्षा सिंह से शिकायत की थी उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव मिथिलेश यादव को मरम्मत का निर्देश दिया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई इससे लोगों में नाराजगी है स्थानीय निवासी ओम प्रकाश शर्मा के अनुसार अंधेरे से शाम को ग्राहकों की आवाजाही कम होती है जिससे व्यापार पर असर पड़ता है यह गांव का मुख्य रास्ता है जहां बुजुर्गों बच्चों और महिलाओं का आना जाना लगा रहता है युवा समाजसेवी राकेश कुमार मौर्य ने चोरी का खतरा बताया स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने अमेठी सांसद किशोरी लाल और जिला प्रशासन से लाइट की जांच कराकर स्थायी मरम्मत की मांग की है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।