राजेश कुमार सिद्धार्थ अब तक न्याय


राष्ट्रीय हिंदी दैनिक अब तक न्याय समाचार पत्र के सभी सम्मानित ब्यूरो चीफ, संवाददाताओं एवं पत्रकार साथियों को सूचित किया जाता है कि समाचार भेजते समय निम्न निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

1. केवल उसी दिन की ताज़ा खबर भेजें

सभी पत्रकार साथी प्रातः 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक होने वाली घटनाओं, जनसभाओं, धरना-प्रदर्शन, समस्याओं एवं अन्य महत्वपूर्ण समाचारों की उसी दिन की ताज़ा खबर भेजें।

दूसरे दिन पुरानी खबर भेजने से बचें। पुरानी खबर भेजने से समाचार का महत्व और उसकी उपयोगिता कम हो जाती है।

2. हत्या, लूट एवं अपहरण

हत्या, लूट, अपहरण जैसी गंभीर एवं महत्वपूर्ण घटनाओं की खबर घटना के बाद उपलब्ध होते ही तत्काल भेजी जा सकती है, चाहे घटना पिछले समय की ही क्यों न हो।

3. पुरानी खबर भेजने पर कार्रवाई

कई बार सूचना दिए जाने के बावजूद यदि कोई पत्रकार साथी लगातार पुरानी खबर भेजता है, तो उसे बिना किसी अतिरिक्त सूचना के समाचार समूह से हटाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में संबंधित पत्रकार स्वयं जिम्मेदार होंगे।

यह अंतिम सूचना है। अतः सभी साथी इसे गंभीरता से लें और केवल ताज़ा एवं विश्वसनीय समाचार ही भेजें।

4. अपनी खबर की पुष्टि करें

अपनी खबर भेजने के बाद अब तक टीवी न्यूज़ चैनल एवं वेबसाइट पर अपनी खबर देखें। आपकी योग्य एवं स्वीकृत खबर को समाचार पत्र में भी प्रकाशित किया जाएगा।

5. दूसरे समाचार पत्र की खबर न भेजें

किसी अन्य समाचार पत्र, पत्रिका अथवा मीडिया संस्थान में प्रकाशित खबर को ज्यों का त्यों भेजने से बचें। ऐसी सामग्री भेजने की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी संबंधित पत्रकार की स्वयं होगी।

सभी सम्मानित साथियों से अपेक्षा है कि वे निष्पक्ष, निर्भीक, स्वतंत्र और ताज़ा पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए समय पर समाचार उपलब्ध कराएं।

धन्यवाद।

संपादक
राजेश कुमार सिद्धार्थ
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक अब तक न्याय

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।