अब तक न्याय


अमेठी के इमली में लगातार बारिश से फसलें बर्बाद 
कच्चे रास्ते बंद

अब तक न्याय 

अमेठी जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण इलाकों के जनजीवन पर असर डाला है। इमली गांव में किसानों की फसलें बर्बाद होने लगी हैं। कई कच्चे घरों को भी नुकसान पहुंचा है गांव के कई कच्चे रास्ते कीचड़ और पानी भरने से बंद हो गए हैं। इससे लोगों को घरों से बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है। जरूरी कामों के लिए भी ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है बारिश का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में पानी भरने से खड़ी फसलें खराब हो गई हैं। ग्रामीण प्रशासन से फसलों और खराब हुए घरों का सर्वे कराकर मदद की मांग कर रहे हैं बारिश के कारण बिजली सप्लाई भी ठप हो गई है। कई जगह बिजली नहीं आने से ग्रामीणों के मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो पा रहे हैं स्थानीय बाजारों में भी सन्नाटा है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।