अमेठी में रोड पर गड्ढे से राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान रेलवे स्टेशन के पास बारिश में भर जाता है पानी
अब तक न्याय
देर रात जल भराव का जायजा लेने सड़क पर उतरे सदर सांसद नगर आयुक्त और महापौर
देर रात जल भराव का जायजा लेने सड़क पर उतरे सदर सांसद नगर आयुक्त और महापौर
सदर सांसद रवि किशन ने नागरिकों से की अपील और जारी टोल फ्री नंबर
गोरखपुर में जलभराव और शहर के खराब हालात को लेकर सांसद रविकिशन और स्थानीय पार्षद व अधिवक्ता विश्वजीत त्रिपाठी के बीच फोन पर हुई तीखी बातचीत का मामला सामने आया है। पार्षद द्वारा शहर की हकीकत बताने पर सांसद के साथ उनकी तीखी बहस हो गई।
पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने सांसद रविकिशन को फोन कर शहर में जलभराव (स्पेन जैसी स्थिति) और जल निकासी की व्यवस्था पर सवाल उठाया।
सांसद ने गुस्से में आकर पार्षद से पूछ लिया कि "सपा ज्वाइन कई लेहला का?" (क्या सपा ज्वाइन कर लिया है?)। इसके जवाब में पार्षद ने भी पलटवार करते हुए पूछा कि क्या वे खुद बसपा में चले गए हैं। पार्षद ने रामगढ़ताल के मुख्य द्वार पर खड़े होकर वीडियो बनाया और बताया कि सांसद भी खुद को वहीं का लोकेशन बता रहे हैं, लेकिन मौके पर उनका कहीं पता नहीं है।
दूसरी ओर, सांसद रविकिशन का एक अन्य वीडियो सामने आया है जिसमें वे नगर आयुक्त अजय जैन और महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव के साथ शहर का भ्रमण कर जलभराव का जायजा लेते नजर आ रहे हैं।
विश्वजीत त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर पार्षद का चुनाव जीता था और बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ले ली थी।
इस तीखी नोकझोंक और वायरल वीडियो के बाद से गोरखपुर के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है, जहां एक तरफ जल निकासी के मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक न्याय
दुर्गा पूजा को देखते हुए कोलकाता में इस साल भी लगभग 10,000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. इसके अलावा एनसीसी कैडेट और अन्य सहित लगभग 21,000 अस्थायी होम गार्ड स्वयंसेवक भी शामिल होंगे.
भारत का पहला LNG ड्यूल-फ्यूल हाइब्रिड इंजन तैयार हो गया है, जिसे 27 सितंबर को गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे. इस इंजन का फायदा ये है कि यह डीजल के साथ-साथ LNG से भी चलेगा.
Leave a Comment: