गौरीगंज अमेठी रोड पर एक गहरा गड्डा राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए मुश्किल बन गया है बारिश में गड्ढे में पानी भर जाता है जिससे उसकी गहराई का पता नहीं चलता इससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के गिरने का खतरा रहता है कई बार तेज रफ्तार वाहनों से गंदा पानी उछलकर आसपास के लोगों पर पड़ जाता है। वहीं गड्ढे में वाहन का पहिया फंसने से लोग असंतुलित होकर गिर भी चुके हैं स्थानीय लोगों ने कई बार गड्ढे को ईंट और सीमेंट से भरने की कोशिश की। कुछ समय के लिए समस्या कम हुई लेकिन वाहनों के लगातार चलने से यह फिर से खुल गया अब लोग संबंधित विभाग से सड़क की स्थायी मरम्मत और गड्ढे को भरवाने की मांग कर रहे हैं उनका कहना है कि मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है खासकर बारिश के दिनों में यह समस्या और बढ़ जाती है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: