दुर्गा पूजा को देखते हुए कोलकाता में इस साल भी लगभग 10,000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. इसके अलावा एनसीसी कैडेट और अन्य सहित लगभग 21,000 अस्थायी होम गार्ड स्वयंसेवक भी शामिल होंगे.


  1. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हर साल बड़े ही धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है और यहीं वजह है कि देश-विदेश से भी लोग यहां आते हैं. ऐसे में जाहिर है कि सुरक्षा का भी पूरा-पूरा ध्यान रखना पड़ता है. इसी को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने दुर्गा पूजा आयोजकों को सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है. अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि भीड़ का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने और चंदा इकट्ठा करते समय लोगों को परेशान न करने की भी कोलकाता पुलिस ने सलाह दी है.
  2.  
  3. कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंदा ने तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को पूजा समितियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी. उन्होंने आयोजकों को पंडालों में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते सुनिश्चित करने और बारिश से जुड़ी आकस्मिक स्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया.
  4. उन्होंने पूजा स्थलों के आसपास सड़कों की मरम्मत, जल निकासी से जुड़े काम और बुनियादी ढांचे से संबंधित अन्य कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय की जरूरत पर भी जोर दिया और पूजा समितियों से जरूरी अनुमतियां और स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए डिजिटल ‘सहज’ पोर्टल का उपयोग करने को भी कहा. अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश आवेदन और संबंधित मामलों की प्रक्रिया पोर्टल के माध्यम से की जा रही है. कोलकाता पुलिस नियमित रूप से कोलकाता में लगभग 3,000 पूजाओं के आयोजन की अनुमति जारी करती है.
  5.  
  6. 10 हजार पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती
  7. अधिकारियों ने यह भी बताया कि पूजा की अवधि के दौरान शहर भर में लगभग 10,000 पुलिसकर्मियों के साथ-साथ लगभग 21,000 अस्थायी होम गार्ड और एनसीसी कैडेट तैनात किए जाएंगे, ताकि सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जा सके. इन जवानों को विभिन्न पंडालों में और यातायात प्रबंधन के लिए तैनात किया जाएगा.
  8. फुटपाथों को भी किया गया है साफ
  9. अधिकारियों के मुताबिक, पंडालों के स्थान के अनुसार सावधानीपूर्वक यातायात संचालन योजना तैयार की गई है. इसमें एकतरफा यातायात मार्ग, प्रवेश और निकास बिंदु निर्धारित करना और कुछ सड़कों को बंद करना शामिल है. पैदल यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए पार्किंग को भी विनियमित किया गया है. आने-जाने की व्यवस्था को आसान बनाने के लिए फुटपाथों को साफ किया गया है और विशेष प्रकाश व्यवस्था की गई है.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।