गोरखपुर में जलभराव पर घिरे सांसद रविकिशन पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी से तीखी नोकझोंक, वीडियो हुआ वायरल
देर रात जल भराव का जायजा लेने सड़क पर उतरे सदर सांसद नगर आयुक्त और महापौर
भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन के साथ हुआ कार्यक्रम, 304 लोगों ने लिया हिस्सा
अर्जुन रौतेला, आगरा। स्वामी लीला शाह सरस्वती शिशु मंदिर, शाहगंज में शनिवार को राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा समिति के अध्यक्ष दिलीप, अशोक कुलश्रेष्ठ एवं मुख्य वक्ता राजहंस सहित समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए दिलीप ने ‘वन्दे मातरम्’ के ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व को रेखांकित किया। वहीं अशोक कुलश्रेष्ठ ने राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ की पृष्ठभूमि और उसके प्रति देशवासियों की भावनाओं पर विचार व्यक्त किए।
विद्यालय की बहनों खुशी, नौरीन एवं सुम्मेरा ने ‘वन्दे मातरम्’ का सुंदर गायन प्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भावना वरदान शर्मा एवं दीपा गोस्वामी, उपाध्यक्ष राजेश मनचंदा तथा समिति के अधिकारी दीपा गोस्वामी, मंगल सहाय पांडे, मनोज वर्मा, जय प्रकाश धर्मणी और वासुदेव सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य गिर्राज दीक्षित ने समिति के अधिकारियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन ललिता ने किया, जबकि हेमवती ने अभिलेख संबंधी व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम में कुल 304 लोगों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सुधा ने फोटोग्राफी, कविता ने वित्त व्यवस्था, विष्णु एवं अलका ने प्रसाद वितरण, भूमि ने ध्वनि व्यवस्था, रश्मि ने समस्त व्यवस्थाओं के समन्वय तथा हलाता ने अतिथि व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाई। अंत में पंकज जैन ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के ऐतिहासिक महत्व और राष्ट्रप्रेम की भावना से परिचित कराया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
देर रात जल भराव का जायजा लेने सड़क पर उतरे सदर सांसद नगर आयुक्त और महापौर
अब तक न्याय
दुर्गा पूजा को देखते हुए कोलकाता में इस साल भी लगभग 10,000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. इसके अलावा एनसीसी कैडेट और अन्य सहित लगभग 21,000 अस्थायी होम गार्ड स्वयंसेवक भी शामिल होंगे.
Leave a Comment: