अमेठी में लगातार बारिश से गिरा पक्का मकान प्रशासन ने लिया संज्ञान

अब तक न्याय अनुराग सागर

अमेठी के तिलोई ब्लॉक में लगातार बारिश के कारण एक पक्का मकान गिर गया यह घटना अरियावां गांव के डिहवा मजरे में हुई जहां दिनेश कुमार का घर ढह गया दिनेश कुमार का ईंटों से बना मकान बारिश की वजह से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ऐसा लगता है कि नींव में पानी भरने से दीवारें कमजोर पड़ गईं और पूरा घर ढह गया गनीमत रही कि घटना के समय उस कमरे में कोई मौजूद नहीं था जिससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ घर के मालिक ने इसकी सूचना तिलोई तहसील प्रशासन को दी प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा। लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया और पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता का आश्वासन दिया है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।