हनुमान मंदिर बाजार में महीनों से हाई मास्ट लाइट बंद अमेठी सांसद किशोरी लाल से मरम्मत की गुहार लगाई
अब तक न्याय
अटरिया/सिधौली, सीतापुर। थाना अटरिया क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर में रविवार रात करीब नौ बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अशोक पुत्र दौलत का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान के गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई व्यक्ति मकान के नीचे नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
बताया गया कि लगातार हो रही बारिश के बीच कच्चे मकान की स्थिति पहले से ही कमजोर थी। रात करीब नौ बजे अचानक मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिरने लगा और देखते ही देखते पूरा कच्चा मकान मलबे में तब्दील हो गया। मकान गिरने के बाद परिवार के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर परिवार के लोगों को संभाला और मलबे को हटाने में मदद की।
मकान के अचानक गिरने से गृहस्थी का सामान भी मलबे में दबने की आशंका है। हालांकि घटना में किसी के घायल होने अथवा जनहानि की सूचना नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में क्षेत्र में कई कच्चे मकान जर्जर हालत में हैं, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि घटना स्थल का निरीक्षण कर मकान गिरने से हुए नुकसान का आकलन कराया जाए। साथ ही प्रभावित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवार को राहत मिल सके।
घटना के बाद ग्रामीणों ने अन्य जर्जर कच्चे मकानों को लेकर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि लगातार बारिश के कारण मिट्टी के मकानों में नमी बढ़ने से उनके गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में जर्जर मकानों का निरीक्षण कर जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित स्थान और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाना चाहिए।
रिपोर्टर – विनोद कुमार | सिधौली, सीतापुर
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक न्याय
राजेश कुमार सिद्धार्थ अब तक न्याय
अब तक न्याय
Leave a Comment: