- चुनाव आयोग पर कांग्रेस को जवाब देने के लिए बीजेपी ने मुख्यमंत्रियों की फौज उतार दी है. इन मुख्यमंत्रियों (योगी आदित्यनाथ, हिमंता बिस्वा सरमा, पुष्कर सिंह धामी और देवेंद्र फडणवीस) ने सीधे तौर पर राहुल गांधी के बयानों और कांग्रेस की राजनीति को आड़े हाथों लिया. सबसे पहले बात करते हैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की. रविवार को एसआईआर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि SIR पर विपक्ष ने भ्रम फैलाया. यह लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश है.
-
- सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस, सपा, आरजेडी सब हायतौबा मचा रहे हैं. सीएम योगी ने कहा कि देश में पहले भी एसआईआर हुआ है. विपक्ष के लोग हार पर चुनाव आयोग को दोष देते हैं और जीतने पर कुछ नहीं बोलते. कांग्रेस को संवैधानिक मुल्यों पर भरोसा नहीं है. उन्होंने कहा कि EVM के कारण कांग्रेस की कई राज्यों में और केंद्र में सरकार बनी उसे ब्लैक बॉक्स कहना दुर्भाग्यपूर्ण है
- कोर्ट, CAG, EVM…सब पर सवाल खड़े करना कहां की देशभक्ति- योगी
- सीएम योगी ने आगे कहा कि कांग्रेस जैसी पार्टी, जिसने देश में सबसे लंबे समय तक शासन किया, वह लगातार चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा कर रही है. कांग्रेस भारत की हर संस्था को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास करती है. राहुल गांधी ने कैंब्रिज में भारत के न्यायलय पर सवाल खड़े किए. इसके अलावा उन्होंने कैग और ईवीएम पर भी सवाल उठाए. 2019 में राफेल के मुद्दे पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए थे. बालाकोट एयर स्ट्राइक पर प्रश्न खड़ा करना, ऑपरेशन सिंदूर पर प्रश्न खड़ा करना, यह कहां की देशभक्ति है?
- राहुल गांधी को भारत की जनता से माफी मांगनी चाहिए- CM सरमा
- वहीं, इस मुद्दे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को भारत की जनता से माफी मांगनी चाहिए. आपने बार-बार चुनाव आयोग पर हमला किया और आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने अकेले फैसले लिए लेकिन कल चुनाव आयोग ने साफ बता दिया कि सभी फैसले सबकी सहमति से लिए गए थे फिर आपने लोगों के दिमाग में गलत बातें क्यों डालीं? आपका आधार क्या था? चुनाव आयोग पर हमला क्यों किया?
- सीएम सरमा ने आगे कहा कि राहुल गांधी एक के बाद एक संस्थाओं पर हमला कर रहे हैं. ज्ञानेश कुमार से पहले भी वे 90 चुनाव हार चुके हैं. उनकी क्या साख बची है? उनका सिर्फ एक मकसद है-भारत के लोकतंत्र को कमजोर करना. जब भी वे कोई चुनाव हारते हैं, चाहे बंगाल हो, असम हो या कहीं और… वे तुरंत यही नाटक शुरू कर देते हैं. लोग उन्हें देख रहे हैं और जनता उन्हें बार-बार सजा देती रहेगी.
-
-
- वोट चोरी नहीं हुई, राहुल गांधी का दिमाग चोरी हुआ- देवेंद्र फडणवीस
- उधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे हैं. कोई वोट चोरी नहीं हुई, राहुल गांधी का दिमाग चोरी हुआ है. मैं प्रधानमंत्री जी से विनती करता हूं कि कोई कमेटी बनाएं, जो राहुल गांधी का दिमाग ढूंढ के दे दे. अगर कोई रोज उठकर इलेक्शन कमिशन पर आरोप लगाता है तो इलेक्शन कमिशन प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा? उनकी जवाबदेही जनता से है. राजकीय पक्षों से नहीं.
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीईसी विवाद पर कहा कि लोकतंत्र में सवाल तो पूछे ही जाने चाहिए लेकिन किसी अंदरूनी नोट को अंतिम फैसला या किसी आपत्ति को संस्थागत विफलता बताने से पहले पूरा रिकॉर्ड सामने रखा जाना चाहिए. लोकतांत्रिक फैसले लेने की प्रक्रिया में अंदरूनी विचार-विमर्श एक अहम हिस्सा होता है. सामने आए तथ्यों और रिकॉर्ड को देखते हुए, आप भी मानेंगे कि असल ध्यान इस बात पर होना चाहिए कि आयोग का अंतिम फ़ैसला क्या था, आखिरकार क्या घोषणा की गई और क्या वह फैसला कानून की कसौटी पर खरा उतरता है और कानूनी रूप से सही है.
- कांग्रेस पार्टी पूरी तरह बिखर चुकी है- CM पुष्कर सिंह धामी
- सीएम धामी ने आगे कहा कि सवाल उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन उन सवालों के जवाब संबंधित दस्तावेजों और संवैधानिक प्रक्रियाओं से मिलने चाहिए. इसका मकसद सिर्फ कोई एजेंडा आगे बढ़ाना या संस्थाओं को बदनाम करना नहीं होना चाहिए, जैसे कि सुप्रीम कोर्ट, प्रशासनिक व्यवस्था या EVM पर उंगली उठाना. मेरी नजर में, संस्थाओं को बदनाम करने की ऐसी कोशिशें स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ हैं, जहां तक कांग्रेस पार्टी की बात है, तो उसका संगठन पहले ही पूरी तरह बिखर चुका है और उसके नेता आजकल कॉमेडियन की तरह व्यवहार कर रहे हैं.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: