भारी बारिश में भी नहीं डिगा हौसला

इको गार्डन में गरजा पेंशन शंखनाद

लखनऊ गोरखपुर उत्तर प्रदेश पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लखनऊ के इको गार्डन में आयोजित पेंशन शंखनाद महारैली में भारी बारिश के बावजूद लाखों शिक्षक-कर्मचारियों का सैलाब उमड़ पड़ा। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले आयोजित इस महारैली में प्रदेश भर से पहुंचे कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, सरकारी संस्थानों के निजीकरण पर रोक और TET की अनिवार्यता खत्म करने की जोरदार मांग उठाई।
बारिश के बीच छातों की चादर से ढका इको गार्डन मैदान शिक्षकों के जोश और जुनून का गवाह बना।
मंच से अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि "अटेवा न रुका है, न झुका है"। उन्होंने कहा कि बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन हमारा हक है और इसे लेकर आंदोलन अंतिम सांस तक जारी रहेगा। सरकार को निजीकरण पर रोक लगानी होगी और शिक्षकों पर थोपी जा रही TET की अनिवार्यता को खत्म करना होगा।
गोरखपुर से सैकड़ों शिक्षकों ने लिया हिस्सा
रैली में गोरखपुर से जिलाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारी ट्रेन, बस और निजी वाहनों से लखनऊ पहुंचे। 
इस दौरान प्रमुख रूप से ज्ञान प्रकाश सिंह, विरेन्द्र प्रसाद, राजकुमार, अवनिंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार भास्कर, अवधेश कुमार, यादवेंद्र यादव, मेवालाल मौर्य, पवन कुमार तिवारी, शिव प्रसाद शर्मा, सुनील शर्मा, विनय गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, सचिन कुमार राहुल, अखंड प्रताप मिश्र, रामराज, विनय कनौजिया, इश्तियाक अहमद, रत्नेश्वर दूबे, विनोद कुमार, श्याम मिलन, विजय यादव, सुधीर पासवान, मयंक सिंह, अरविन्द गुप्ता, जुगुल किशोर, सूर्यभान, दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी, अजीत कुमार, मनोज कुमार, रामजी बागी, सियाराम भारती, रवि प्रकाश मल्ल, शिव कुमार, विनीत सिंह, विवेक सिंह, नरेंद्र सिंह, वेद प्रकाश मिश्रा सहित सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।