श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 
नागरिक ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर निर्धारित समय पर प्राप्त करें आधार सेवाएं
निवासियों  को सुगम, सुविधाजनक एवं व्यवस्थित आधार सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीलीभीत जिले में वर्तमान में 160 आधार नामांकन एवं अपडेट मशीनें कार्यरत हैं। इन आधार केंद्रों के माध्यम से जिले के निवासी नया आधार नामांकन कराने के साथ-साथ आधार अपडेट सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। आधार सेवाओं को अधिक सुविधाजनक एवं व्यवस्थित बनाने के लिए नागरिकों को ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
नागरिक आधार सेवा केंद्र पर जाने से पहले घर बैठे ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर अपनी सुविधा के अनुसार उपलब्ध तिथि एवं समय का चयन कर सकते हैं। ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा का उद्देश्य आधार केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ एवं प्रतीक्षा समय को कम करना तथा नागरिकों को निर्धारित समय पर व्यवस्थित एवं सुगम तरीके से आधार सेवाएं उपलब्ध कराना है। अपॉइंटमेंट लेकर आने वाले नागरिकों को सेवा प्राप्त करने की प्रक्रिया में अधिक सुविधा होती है और उन्हें लंबे समय तक कतार में प्रतीक्षा करने से भी राहत मिलती है।
ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के माध्यम से नागरिक नया आधार नामांकन, नाम, पता, जन्मतिथि अथवा अन्य जनसांख्यिकीय विवरणों में अपडेट, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल अपडेट तथा फोटो, फिंगरप्रिंट एवं आईरिस जैसे बायोमेट्रिक अपडेट से संबंधित सेवाओं के लिए आधार केंद्र पर समय निर्धारित कर सकते हैं। यूआइडीएआई के प्रावधानों के अनुसार 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराया जाना आवश्यक है। अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट समय पर निकटतम आधार केंद्र पर जाकर अपडेट कराएं।
आधार सेवा प्राप्त करने के लिए नागरिकों को अपने साथ संबंधित सेवा के लिए आवश्यक एवं वैध दस्तावेज लेकर निर्धारित समय पर आधार केंद्र जाना होता है । निवासी आधार सेवा केंद्र जाने से पहले यूआइडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम जानकारी एवं स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची की जांच कर ले।
ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए निवासी यूआइडीएआई के आधिकारिक अपॉइंटमेंट पोर्टल https://bookappointment.uidai.gov.in/ पर लॉग-इन कर उपलब्ध तिथि एवं समय के अनुसार अपनी सुविधा का स्लॉट बुक कर सकते हैं। नागरिकों से अनुरोध है कि वे आधार केंद्र पर जाने से पहले अपॉइंटमेंट अवश्य बुक करें और निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ केंद्र पर पहुंचें। इससे आधार केंद्रों पर भीड़ को व्यवस्थित करने तथा नागरिकों को बेहतर सेवा अनुभव प्रदान करने में सहायता मिलेगी।
नागरिकों को यह भी सलाह दी जाती है कि आधार संबंधी सेवाओं के लिए केवल यूआइडीएआई द्वारा अधिकृत आधार केंद्रों का ही उपयोग करें। आधार से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए नागरिक यूआइडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अथवा यूआइडीएआई की हेल्पलाइन 1947 पर संपर्क कर सकते हैं।
UIDAI नागरिकों से अपील करता है कि आधार सेवा केंद्र पर जाने से पहले ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करें, आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और निर्धारित समय पर पहुंचकर सुविधाजनक एवं व्यवस्थित तरीके से आधार सेवा प्राप्त करें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।