जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का तलब किया स्पष्टीकरण 
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने आज देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में निराश्रित गौवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  निरीक्षण के दौरान उन्होंने घायल व बीमार गोवंशों की इलाज/देखभाल हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने गौशाला में मृत गौवंशों के पंचनामा रजिस्टर व अन्य अभिलेखों की जांच की।  गौशाला में व्यवस्था ठीक न पाए जाने पर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूसे की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गोवंशों को नियमित हरा चारा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो पशु दुर्घटना से चोटिल होकर गौशाला लाये जाते हैं उनके स्वास्थ्य की विशेष ध्यान रखते हुये नियमित दवा दी जाये। उन्होंने गोवशों हेतु टिनशेड का निर्माण शीघ्र कराए जाने व गौशाला की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।
    इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सक सहित अन्य उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।