अपर पुलिस अधीक्षक ने समस्त थाना प्रभारियों व मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत महोदय के निर्देशन में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री हिमांशु गौरव महोदय द्वारा समस्त थाना प्रभारियों एवं मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में वर्तमान में संचालित पोर्टलों पर प्राप्त प्रकरणों में नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई, गौकशी की घटनाओं की रोकथाम, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश, थानों पर खड़े वाहनों के नियमानुसार निस्तारण तथा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपराध नियंत्रण एवं जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा संबंधित प्रकरणों में समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, समस्त थाना प्रभारी एवं मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: