मां-बच्चे के पोषण पर जोर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला सम्मान
‘आंगन मिलन सेवा’ का हुआ शुभारंभ, सात गर्भवतियों की गोदभराई और बच्चे का कराया अन्नप्राशन
सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, समाज को दिशा देने का नया पड़ाव
सुरेश यादव, पयागपुर, बहराइच:- उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ चित्तौरा के तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित भानीरामका अतिथि भवन में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह भावपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष विद्या विलास पाठक ने की, जबकि संचालन मंत्री भूपेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने किया। रजनीश पाठक ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक विश्वनाथ पाठक, रामकेश सिंह, सुमन प्रधान, नंदा देवी, गुलफिशा, अर्चना पाठक एवं नसीम जहां को अंगवस्त्र, धार्मिक पुस्तक, डायरी, पान एवं मिष्ठान भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुरस्कार प्राप्त शिक्षक भानु प्रताप मिश्र तथा आरपी वीरेंद्र कुमार का भी स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त एवं प्रांतीय मुख्य संरक्षक राधाकृष्ण पाठक ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है। सेवानिवृत्ति केवल विभागीय प्रक्रिया है, शिक्षक कभी अपने दायित्वों से सेवानिवृत्त नहीं होता। उसके अनुभव, संस्कार और ज्ञान समाज को सदैव दिशा देते रहते हैं। शिक्षक ही संस्कृति, सभ्यता और मानवीय मूल्यों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का कार्य करता है।
राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री राधेश्याम कनौजिया एवं प्रांतीय संयुक्त मंत्री बलवंत सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षकों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं। जिला महामंत्री प्रवीण श्रीवास्तव, जिला मंत्री रामकुमार पांडेय, पूर्व मंत्री एवं पत्रकार अतहर अली सिद्दीकी सहित अन्य वक्ताओं ने आयोजन की सराहना की। अंत में संघ अध्यक्ष विद्या विलास पाठक ने सभी अतिथियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
‘आंगन मिलन सेवा’ का हुआ शुभारंभ, सात गर्भवतियों की गोदभराई और बच्चे का कराया अन्नप्राशन
Plus 222 उन लोगों के लिए है जो मनोरंजन के लिए Spatial Audio वाला बेहतर ऑडियो अनुभव चाहते हैं और साथ में लंबी बैटरी लाइफ, गेमिंग के लिए कम लेटेंसी और ऐप के जरिए अपनी पसंद के अनुसार कंट्रोल चाहते हैं.
Leave a Comment: