सेवा संकल्प अभियान में आंगनबाड़ी केंद्रों पर सजे संस्कारों के रंग, बच्चों का अन्नप्राशन और माताओं की गोदभराई। आमोद कुमार
बांदा। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवा मिलन समारोह आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में नन्हे-मुन्ने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया, वहीं गर्भवती माताओं की गोदभराई कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता के नेतृत्व में शहर के स्वराज्य कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। गर्भवती माताओं को वस्त्र, श्रृंगार सामग्री और फल भेंट कर गोदभराई की रस्म पूरी की गई। कार्यक्रम में जिला मंत्री रूपा चौहान, अर्चना तिवारी समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।इसी क्रम में बिसंडा ब्लॉक के पवई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में मंडल अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की उपस्थिति में तथा अतर्रा मंडल के मूसानगर आंगनबाड़ी केंद्र में नगर महामंत्री मंजू चौरिहा की मौजूदगी में अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के पोषण और गर्भवती माताओं की देखभाल को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश देने का प्रयास किया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: