*यातायात पुलिस जौनपुर द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर 2240 वाहनो का चालान व 4 वाहन सीज*
*जनपद जौनपुर*
आज दिनांक 13.11.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत नेहरू बालोद्यान, कन्हईपुर, जौनपुर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री सुनील चन्द्र तिवारी एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री मनोज कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में लगभग 270 बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टर कला एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चों को यातायात नियमों के महत्व एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट कर आमजन को हेलमेट एवं सीटबेल्ट का प्रयोग करने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा वाहनों के शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग न करने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही काली फिल्म लगे वाहनों से मौके पर ही काली फिल्म उतरवाई गई व इसके अतिरिक्त जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर 2240 वाहनों का चालान व 04 वाहन सीज किया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment: