कूटरचित नियुक्ति पत्र देकर सरकारी नौकरी का झांसा, 15 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार।                              आमोद कुमार 
बांदा। इंटर कॉलेज में बाबू की सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में वांछित आरोपी को मटौंध पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए कूटरचित नियुक्ति पत्र भी थमा दिया था।
कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी जितेंद्र कुमार ने 5 दिसंबर 2025 को मटौंध थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अछरौड़ निवासी विनोद कुमार ने इंटर कॉलेज में बाबू के पद पर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे 15 लाख रुपये लिए। इसके बाद कूटरचित नियुक्ति पत्र देकर बांदा स्थित कॉलेज में ज्वाइन करने के लिए कहा गया। कॉलेज पहुंचने पर जब ऐसी कोई नियुक्ति न होने की जानकारी हुई तो पीड़ित को ठगी का पता चला। रुपये वापस मांगने पर आरोपी द्वारा कथित रूप से इनकार करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। 25 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर मटौंध पुलिस ने विनोद कुमार को खैराड़ा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी: विनोद कुमार पुत्र बाबू, निवासी अछरौड़, थाना मटौंध, बांदा।
पुलिस टीम: उपनिरीक्षक मणिशंकर मिश्रा और कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार।
पंजीकृत मुकदमा: मु.अ.सं. 230/25, धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352 व 351(3) बीएनएस, थाना मटौंध।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।