रिपोर्ट सोनू पाठक


रिपोर्ट सोनू पाठक

मथुरा। श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती की पूर्व संध्या पर 24 सितंबर 2026 को मथुरा जनपद में ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (AIJPA) के तत्वावधान में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के साथ दीप प्रज्वलित  एवं माल्यार्पण करके किया गया ।सम्मेलन में देश एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पत्रकारों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।सम्मेलन का आयोजन ऐप्जा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र मिश्रा, को-ऑर्डिनेटर अनुराग एम. सारथी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरीश शुक्ला एवं प्रदेश अध्यक्ष समीर खान के नेतृत्व में किया गया। इसी दौरान मौजूद दीनदयाल धाम निदेशक सोनपाल  भाई साहब ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन के परिचय के साथ कुछ पत्रकारों की रक्षा एवं सम्मान के विषय पर चर्चा की। और इसी दौरान पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों, पत्रकारों की भूमिका, संगठन की मजबूती तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।सम्मेलन के दौरान संगठन के विस्तार एवं सक्रियता को बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। सुखबीर सिंह चौहान को मथुरा जिला अध्यक्ष तथा सोनू पाठक को मथुरा जिला प्रतिनिधि की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही लक्ष्मण सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। संगठन की ओर से पदाधिकारियों एवं पत्रकारों को सम्मानित करते हुए स्मृति स्वरूप तस्वीरें भी भेंट की गईं।आयोजकों की ओर से सम्मेलन में पहुंचे  सभी ऐप्जा पदाधिकारियों एवं पत्रकार बंधुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने पत्रकारों से निष्पक्ष, जिम्मेदार एवं जनहितकारी पत्रकारिता को मजबूत करने के साथ संगठन को जिले से लेकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक और अधिक विस्तार देने का आह्वान किया।इस अवसर पर दीनदयाल धाम निर्देशक सोनपाल भाई साहब, खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार,ओम प्रकाश शर्मा, विनीत उपाध्याय, बांके शर्मा, लक्ष्मण सिंह, हरिपाल सिंह संगीता यादव पत्रकार सिंह, नेम  ,ग्राम सचिव भगवान स्वरूप सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।