पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती की पूर्व संध्या पर मथुरा में हुआ ऐप्जा का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित।
रिपोर्ट सोनू पाठक
घघसरा
विकास खंड मुख्यालय पाली में आयोजित सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का भव्य स्वागत हुआ। मुख्यालय परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और आम जनता की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
सभा को संबोधित करते हुए- सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि- सरकार
हर वर्ग के साथ खड़ी है ।
सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर कार्य कर रही है। भेदभाव किये बिना समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए सतत कार्य कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि-चाहे किसानों को सम्मान निधि देना हो या हर जरूरतमंद तक मुफ्त राशन योजना का लाभ पहुंचाना हो, सरकार हर कदम पर देश के नागरिकों के साथ खड़ी है। आज देश का चतुर्दिक विकास हो रहा है।"
वैश्विक पटल पर भारत की मजबूत धाक और जीरो टॉलरेंस नीति
वैश्विक स्तर पर भारत की छवि बढ़ा रही है। पूरी दुनिया में भारत की एक अलग धाक बनी है और सभी राष्ट्र भारत के नेतृत्व की ओर उम्मीद भरी नजरों से से देख रहे हैं।
आतंकवाद पर सरकार के कड़े रुख को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद है। भारत की नीति आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की है। हमारी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि- आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । देश की सीमा पर आंख उठाने वालों को उनके घर में घुसकर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विपक्ष पर साधा निशाना साधते हुए कहा कि- सत्ता की भूखी विपक्षी पार्टियों को देश का यह विकास सुहा नहीं रहा है, जिसके चलते वे दुष्प्रचार में लगे हैं। अफ़सोस की बात यह है कि पार्टी का विरोध करते-करते जाने-अनजाने में देश का ही विरोध करने लगते हैं।
सिचाई मंत्री द्वारा- ब्लॉक मुख्यालय पर लगाए गए विभिन्न शासकीय विभागों के स्टॉलों का गहन निरीक्षण किया। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मौके पर आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करने का सख्त निर्देश दिया।
इसके उपरांत ग्राम पंचायत चरणाव में लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया और विद्यार्थियों तथा युवाओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
उक्त अवसर पर सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला, ब्लाक प्रमुख शशि प्रताप सिंह, बीडीओ पाली - वृजेश यादव, राजेश आर त्रिपाठी, विजय मिश्र, शिवचरन, राजेश त्रिपाठी, ध्रुव चंद गौड़, व्यापारी नेता कृष्ण मोहन कसौधन, संत प्रसाद गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, शंकर सिंह, प्रदीप सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
रिपोर्ट सोनू पाठक
Plus 222 उन लोगों के लिए है जो मनोरंजन के लिए Spatial Audio वाला बेहतर ऑडियो अनुभव चाहते हैं और साथ में लंबी बैटरी लाइफ, गेमिंग के लिए कम लेटेंसी और ऐप के जरिए अपनी पसंद के अनुसार कंट्रोल चाहते हैं.
जौनपुर सेवा संकल्प अभियान के तहत बाल विकास परियोजना रामनगर द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र शिवपुर में आयोजित हेल्दी बेबी प्रतियोगिता
Leave a Comment: